12065564_1515048802143994_20145587447710710_nउरई। मुहल्ला इंदिरा नगर निवासी एक युवती के साथ प्यार के नाम पर छलावा किया गया। उसके प्रेमी ने प्रेम विवाह कर चार महीने तक तो अपने साथ रखा बाद में उसे मझधार में छोड़ दिया। घर वालों की मर्जी के विरुद्ध शादी करने की वजह से युवती को अब न तो अपने ही घर वालों का सहारा मिल रहा है और न ही पति उसे अपने साथ रखने को तैयार है। पति ने तो यहां तक कह दिया कि वह दूसरी शादी करेगा। सबूत के तौर पर मंदिर में हुई शादी का फोटो लेकर पीड़ित युवती गुरुवार को पति के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देने एसपी कार्यालय पहुंचीं। कानपुर आईजी के एक नंबर भरोसे का पर भी उसने शिकायत दर्ज कराई है।
युवती के अनुसार के अनुसार गुढ़ा निवासी सोनू ने उससे नजदीकियां स्थापित कर उसे तमाम तरह से सुनहरे सपने दिखाये। जिससे प्रभावित होकर उसने प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। घर वालों की सहमति नहीं होने के बावजूद सोनू पर भरोसा करते हुए उसने सोनू के साथ शादी करने की निर्णय लिया। सोनू ने उसके साथ मंदिर में शादी की। बतौर पति पत्नी दोनों चार महीने तक साथ रहे। परंतु बाद में सोनू का रुख बदल गया। वह कह रहा है कि उसे एक लाख रुपये चाहिये तभी वह उसे अपने साथ रखेगा। उसकी आर्थिक हैसियत ऐसी नहीं है कि वह इतने रुपयों का इंतजाम कर सके। रुपये नहीं मिलने पर सोनू किसी भी हालत में उसने अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। प्यार में छलावे का शिकार हुई युवती अब जिंदगी के ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहां से उसे कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार को उसने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देने के साथ एक नंबर भरोसे का पर भी फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

Leave a comment