माधौगढ़-उरई। बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग का रुख बेहद कड़ा हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लाॅक संसाधन केंद्र के कनेक्शन का बिल भी लंबे समय से अदा नही किया जा रहा था। जिससे बकायेदारी 93 हजार 590 रुपये पर पहुंच गई थी। बिजली विभाग की टीम ने आज सख्ती दिखाते हुए ब्लाॅक संसाधन केंद्र के स्टाॅफ की तमाम अनुनय विनय को दरकिनार कर उसका कनेक्शन उड़ा दिया।






Leave a comment