उरई। मुहल्ला पाठकपुरा में एक युवती के साथ मुहल्ले के तीन युवकों ने छेड़खानी की। युवती ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। हालांकि पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जिसके बाद पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पीड़िता का कहना है कि अराजकतत्वों की हरकतों की वजह से उसका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
पीड़ित युवती के अनुसार उसके ऊपर मुहल्ले के ही तीन युवक गंदी निगाह रखते हैं। अक्सर अश्लील इशारे करते हैं। बुधवार को उन लोगों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की। आरोपियों को पुरजोर प्रतिरोध कर वह किसी तरह अपनी अस्मत बचा पाई। इतना हीं नहीं आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। हालांकि साहस करते हुए उसने कोतवाली में तहरीर दी थी। परंतु आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई। जिससे उनके हौसले बढ़ गए और वे अराजकता पर उतारू हो गए। गुरुवार को उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद खां ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उरई कोतवाल को आदेश दिया कि जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करें।







Leave a comment