जालौन-उरई। नगर में पिछले कई दिनों से लगातार चोरियों का सिलसिला जारी है और पुलिस इन चोरियों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। बुधवार रात भी चोरों ने सुनसान मकान को निशाना बनाकर घर में रखे सोने चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया।
मुहल्ला खंडेराव निवासी विनोद कुमार वर्मा पुत्र अयोध्या प्रसाद अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गये थे तथा घर में ताला लगा हुआ था। घर को सुनसान देखकर चोर बुधवार रात घर में घुस गये और घर में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी चोरी कर ले गये। गृहस्वामी जब वापस लौटे तो टूटे ताले देखकर उन्हें चोरी का पता चल सका। गृहस्वामी ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। पिछले कई दिनों से नगर में करीब 10 चोरियों हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी चोरी की खुलासा नहीं किया है। जिससे चोरों को हौंसले बुलंद हैं। कोतवाल सत्यदेव सिंह का कहना है कि चोरियों के खुलासे के लिए टीमें लगा दी गई है। जल्द ही चोरियों का खुलासा हो जाएगा।







Leave a comment