11orai03उरई। जिला अस्पताल का ब्लड बैंक भरा-पूरा रहे इसके लिए रक्तदानी जुनून के स्तर पर सक्रियता दिखा रहे हैं। इंजीनियर राजीव गोयल जैसे रक्त दानियों के इसी जज्बे का असर है कि अब तमाम संस्थाओं में रक्त दान शिविर आयोजित करने की होड़ लग गई है। शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक की ओर से आयोजित शिविर में लगभग दो दर्जन लोगों ने अपना परीक्षण कराकर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून जमा कराया।
एक समय था जब रक्त दान का मतलब था राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा चुनिंदा अवसरों पर खून के नमूने देकर अखबारों की सुर्खियां कब्जिया लेना और मरीजों को जब जरूरत पड़ जाये तो काॅल आते ही दुम दबाकर भाग जाना। लेकिन पिछले दो वर्षों से जिलाधिकारी रामगणेश की प्रेरणा और इंजीनियर राजीव गोयल जैसों के समर्पण ने रक्त दान शिविर में सार्थकता के आयाम जोड़ दिये हैं। झांसी से आये डाॅ. मासूक सिददकी की देखरेख में टेक्नीशियन बीएल वर्मा और सुशील चंद्र द्विवेदी ने हर दानदाता का उचित परीक्षण करके उसका रक्त लिया।
इसके पहले नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के आपरेशनल हैड अमित मिश्रा और ब्रांच मैनेजर राजेंद्र पाल सिंह कालरा भी उपस्थित थे। स्वयं राजेंद्र पाल सिंह के अलावा एचडीएफसी के निशोध कुमार, रविंद्र कुमार, आनंद कुमार, स्टेशन रोड निवासी शैलेंद्र, एचडीएफसी के कुददूस अहमद, अमित कुमार यादव, निनावली निवासी मिलन सिंह, एचडीएफसी के अनिरुद्ध, अमित सिंह, मोहल्ला सुशील नगर निवासी शिवम मिश्रा, दलालनपुरवा जालौन निवासी महेंद्र कुमार, झांसी निवासी पंकज सुरगानिया, स्टेशन रोड निवासी विनोद कुमार, कानपुर निवासी प्रिया बुधौलिया, जालौन निवासी कामिनी मिश्रा, झांसी निवासी शक्ति शर्मा, मोहनपुरा निवासी रईस अहमद, दलालनपुरवा जालौन निवासी पवन, मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी अनिल कुमार सौदागर रक्त दाताओं में उल्लेखनीय रहे।

Leave a comment