0 प्रशासन ने सूझबूझ से आक्रोशित भीड़ के तेवरों को संभाला
0 पूरे दिन गुस्से के इजहार के लिए बजरिया में रही बंदी
12065564_1515048802143994_20145587447710710_nउरई। मध्यप्रदेश के एक सिरफिरे द्वारा पैगंबरे इस्लाम की शान में की गई गुस्ताखी से नाराज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आज यहां हजारों की संख्या में प्रदर्शन निकालकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जिसमें आरोपी कमलेश तिवारी पर देश से गददारी का मुकदमा चलाकर उसे फांसी देने की मांग की गई।
जमियत उलेमा के तत्वावधान में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के अकीदत मंद अंबेडकर चैराहे पर इकटठे हुए। जबर्दस्त तनाव को देखते हुए प्रशासन एकदम अलर्ट था। उपजिलाधिकारी डाॅ. एवी सिंह और पुलिस उपाधीक्षक डाॅ. जंग बहादुर सिंह यादव भारी पुलिस बल व पीएसी के साथ मोर्चा संभाले हुए थे। उन्होंने भीड़ को बहुत नरमी से शांत किया। आगे बढ़ने की जददोजहद के बाद भीड़ ने वहीं ज्ञापन देकर प्रदर्शन समाप्त करने की बात मान ली। हजरत मोहम्मद साहब के लिए की गई बेहूदा टिप्पणी से नाराज मुस्लमानों ने आज पूरे दिन बजरिया का बाजार बंद रखा। प्रदर्शन में खलील खांन, नौशाद, जमील बेग, नफीस अंसारी, मुजीब अंसारी, मो. उस्मान, मो. अकील, असद अहमद, मजहर के साथ-साथ राजकुमार वर्मा आदि प्रमुखता से शामिल थे।

Leave a comment