उरई। शहर कोतवाली पुलिस को फिर से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें स्मैक का व्यापार करने वाली महिला को 60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना को कई दिनों से शहर में स्मैक के कारोबार की सूचनाएं मिल रही थी। जिस पर उन्होंने अपने मुखबिरों का जाल फैलाया तो पता चला कि मोहल्ला शिवपुरी में महिला द्वारा स्मैक का धंधा किया जा रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने अपनी टीम में एसआई मनोज गुप्ता, ऋषभ कुमार और कांस्टेबिल चंद्रदेव सिंह यादव, संग्राम सिंह व महिला कांस्टेबिल रूबी पाल को साथ लिया और बताई गई जगह पर दबिश दी। जहां से मुन्नी दुबे पत्नी स्व. रमेश दुबे को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 60 ग्राम स्मैक बरामद की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पकड़े गये माल की कीमत करीब 1 लाख रुपया आंकी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना का कहना है कि स्मैक एक ऐसा नशा है जिसकी लत लोगों के परिवारों को खत्म कर देती है। जिसे समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। पकड़ी गई महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।






Leave a comment