उरई। कालपी कोतवाली पुलिस ने खेत पर कब्जा करने और मना करने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम अकबरपुर इटौरा निवासी देवेंद्र सिंह ने गांव के ही देवसिंह और जयसिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पहले उसके खेत की मेड़ तोड़ दी और बाद में अरहर की फसल को जोतकर नष्ट कर दिया। इतना ही नही दबंगों ने उसकी जमीन के कुछ भाग पर जबरन कब्जा कर लिया। जब उसने मना किया तो उसकी मारपीट कर दी और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने उक्त लोगों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।






Leave a comment