12065564_1515048802143994_20145587447710710_nउरई। पारिवारिक विवाद को लेकर मोहल्ला इंदिरा नगर में गिरोह बंद समूह द्वारा घर पर हमला करके मोटर साइकिल सहित सामान की तोड़फोड़ को लेकर गृह स्वामिनी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया।
इंदिरा नगर निवासी राजकुमारी द्विवेदी ने बताया कि सागर द्विवेदी व रामचंद्र द्विवेदी उसी के परिवार के लोग हैं जो उसके मकान के पास ही रहते हैं। उनके और उसके बीच काफी समय पहले बटवारा हो चुका है लेकिन वह झूठे आरोप लगाकर पांच लाख रुपये और देने की मांग उससे कर रहे हैं। इसी रंजिश में 9 दिसंबर को आतंकित करने के लिए सुबह 9 बजे उन्होंने 10-15 अराजक तत्वों के साथ उनके घर पर धावा बोलकर टेलीविजन सेट, मोटर साइकिल व अन्य सामान तोड़ डाला। राजकुमारी द्विवेदी ने कहा कि कार्रवाई न होने पर उसके साथ अनहोनी हो सकती है। प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना ने जांच के बाद उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Leave a comment