0 निकाला जुलूस, एसडीएम को दिया ज्ञापन, फूंका कमलेश का पुतला
11orai04 11orai05कोंच-उरई। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब को लेकर हिंदू महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा की गई तथाकथित अभद्र टिप्पड़ी को लेकर शुक्रवार को मुस्लिम समाज में गुस्सा दिखा, तकरीबन सैकड़ा भर मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकाल कर महासभा पदाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम को ज्ञापन देकर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग राज्यपाल से की है।
गुजरे रोज हिंदू महासभा के एक पदाधिकारी कमलेश तिवारी द्वारा मोहम्मद साहब को लेकर की गई किसी तथाकथित टिप्पड़ी को लेकर आज मुस्लिम समाज के लोगों ने बैठक कर इसकी कड़े शब्दों में भत्र्सना की और बाद में भगतसिंह नगर स्थित ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यालय से सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में तख्तियां लिये हुये जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे। जुलूस की अगुवाई सपा नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद और पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी रहम इलाही कुरैशी के हाथों में थी, भीड़ के हाथों में कमलेश तिवारी का पुतला भी था। तहसील पहुंच कर उन्होंने राज्यपाल को संबोधत एक ज्ञापन एसडीएम संजयकुमार सिंह को दिया जिसमें कमलेश तिवारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई थी। ज्ञापन के बाद पावर हाउस बजरिया तिराहे पर भीड़ ने पुतला भी फूंका। इस दौरान सभासद फहीम, उवेश अहमद, आसिफ, शकीलअद्दा, जाहिद अंसारी, इरफान, हाफिज वाहिद, शोऐब, तौफीक अंसारी, शहजाद, राजा, आरिफ अहमद, अनीस अहमद, मोहम्मद जीशान, शकील, नौशाद, वाहिद चैधरी, जुबैद, इकबाल, अतीक, रशीद, मुन्ना अंसारी, बाती कुरैशी, कैफी, आशू, सलमान, अजमेरी, शाहराब सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a comment