cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। शहर मोहल्ला नया रामनगर में बीती रात रंगदारी को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को हमलावरों के विरुद्ध तहरीर सौंपी है।
मोहल्ला नया रामनगर निवासी योगेंद्र पुत्र इंद्रपाल डीजे बैंड का काम करता है। बीती रात वह जब घर के दरबाजे पर खड़ा था तभी मोहल्ले के ऋषि, राजकुमार व शिवकुमार शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंच गये और गाली-गलौच करने लगे। मना करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से उसे पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ने हमलावरों के विरुद्ध तहरीर सौंपकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Leave a comment