उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नव नियुक्त शिक्षकों की भांति प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों को भी 17 हजार 140 रुपये के स्केल के अनुरूप वेतन भुगतान के लिए ज्ञापन दिया।
संघ के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों के नव नियुक्त शिक्षकों को उक्त स्केल का वेतन दिया जा रहा है। जबकि समान पद पर उनसे पूर्व कार्यरत वरिष्ठ शिक्षकों को इससे कम वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ शिक्षकों के साथ इस भेदभाव को समाप्त किया जाये। प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री अरुण पांचाल, उपाध्यक्ष नृपेंद्र देव सिंह, संघर्ष समिति के अध्यक्ष इलियास मंसूरी, आॅडीटर सुरेश वर्मा, जिला प्रवक्ता अयूब कुरैशी शामिल थे।






Leave a comment