0 भाकियू की मासिक पंचायत में किसानों ने उठाई मांग
कोंच-उरई। एक तरफ सहकारी समितियां केसीसी के मार्फत किसानों को ऋण वितरित कर अपनी साख गंवा बैठी हैं तो दूसरी तरफ किसान खाद की किल्लत से जूझने को मजबूर हैं। इस समस्या को लेकर भाकियू की मासिक पंचायत में तमाम हो हल्ला हुआ हुआ पंचायत के बाद यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक को समितियों पर खाद उपलब्ध कराने के लिये आदेशित करने की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत यहां गल्ला मंडी में डॉ. केदारनाथ सिमिरिया की अध्यक्षता एवं यूनियन के तहसील अध्यक्ष चतुरसिंह के संचालन में संपन्न हुई। किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर किसान लाल दिखे, सबसे ज्यादा उबाल इस बात को लेकर दिखा कि जिले की लगभग सभी सहकारी समितियों ने अपनी साख केसीसी द्वारा किसानों में वितरित कर दीजिससे हजारों की संख्या में किसान खाद पाने से महरूम रह गये हैं। यूनियन ने मांग की है कि जेडीसी बैंक के महाप्रबंधक को इस आशय के आदेश दिये जायें कि समितियों पर तत्काल खाद उपलब्ध कराई जाये ताकि किसान अपनी फसलों की बुबाई कर सके। पंचायत में मंडी समिति द्वारा रेलवे स्टेशन की ओर बाले गेट पर बनवाई गई सीढियों को तोड़ कर गेट लगवाने की भी मांग प्रमुखता से उठी।
इसके अलावा बुंदेलखंड की सबसे बड़ी और विकराल समस्या अन्ना प्रथा को लेकर किसानों ने कहा कि अन्ना जानवरों की बजह से खेतों में खड़ी फसलें जानवर चर रहे हैं। शासन प्रशासन ने इस समस्या से निपटने के लिये जो भी रोडमैप तैयार किया हो उसे अमली जामा पहनाया जाये ताकि इस समस्या से किसानों को निजात मिल सके। पूरी तरह से चरमरा चुकी विद्युत व्यवस्था को लेकर भी किसानों का गुस्सा देखने लायक था, उन्होंने कहा कि पटरी से नीचे उतर चुकी इस व्यवस्था के चलते न तो सरकारी और न ही निजी नलकूप चलने की स्थिति में हैं जिससे किसान के खेत प्यासे हैं, तत्काल विद्युत व्यवस्था ठीक कराई जाये। बर्ष 2013-14 में हुये फसल नुकसान की राहत राशि पाने से अभी भी हजारों किसान वंचित हैं और उन्हें इस राशि का वितरण शीघ्रातिशीघ्र कराया जाये। इधर, दिरावटी में पूरब की तरफ से किाली जा रही हाईटेंशन लाइन से किसानों की फसलों के हो रहे नुकसान की भी बात सामने आई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. पीडी निरंजन, शारदा मास्टर, रामचरन, विजयसिंह, वीरेन्द्र लौना, जसवंतसिंह, कौशलकिशोर, रामस्वरूप, रामसिंह काका, रामप्रताप, भोगीलाल, चतुरसिंह, रामसिंह डाढी, वीरेन्द्रशाह, श्यामसुंदर, राजकुमार आदि मौजूद रहे।






Leave a comment