0 मतगणना केन्द्र के बाहर लगा रहा ग्रामीणों का जमावड़ा
13orai05 13orai06 13orai07 13orai08कोंच-उरई। ग्राम प्रधान और ग्राम सदस्यों के चुनाव के बाद कोंच एवं नदीगांव विकास खंडों में आज रविवार को मतगणना का काम निपट गया है। शांतिपूर्ण ढंग से चली मतगणना में आज दिन भर में ही गिनती पूरी हो गई है जिसके चलते अनुमान है कि सारे परिणाम आ जाने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थक गुलाल उड़ाते हुये अपने प्रधान को गांवों तक ले गये। मतगणना के दौरान परिणाम जानने के लिये भारी भीड़ मतगणना स्थल के चारों तरफ जमा रही। चुनाव प्रेक्षक सीपी त्रिपाठी ने भी दोनों मतगणना केन्द्रों का जायजा लिया।
विकास खंड कोंच एवं नदीगांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गुजरी 5 दिसंबर को तीसरे चरण में डाले गये वोटों की मतगणना रविवार सुबह सात बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। कोंच ब्लॉक के 62 ग्राम प्रधानों लिये मतों की गिनती का काम आरओ श्रीकृष्ण शाक्या की देखरेख में काफी तेज गति से शुरू हुआ जिसके चलते कोंच विकास खंड में समाचार लिखे जाने तक सभी परिणाम बाहर आ चुके थे। इधर, कोंच के एसआरपी इंटर कॉलेज में तहसीलदार जितेन्द्रपाल लगातार मतगणना पर निगरानी बनाये थे, अतुल शर्मा, रवीन्द्र शुक्ला आदि सहयोग में लगे थे। सुरक्षा की कमान कोतवाल कोंच रूद्रकुमार सिंह और एसओ एट वीरेन्द्रसिंह के हाथों में थमी रही और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। प्रेक्षक सीपी त्रिपाठी ने भी मतगणना स्थल का जायजा लिया।
नदीगांव विकास खंड में भी आरओ राकेश वर्मा की देखरेख में वोटों की गिनती निर्धारित समय से शुरू हो गई थी और प्रत्येक न्याय पंचायत के लिये गणना के लिये हर कक्ष में चार चार टेबिलें लगाने के चलते परिणामों ने पेटियों से बाहर आने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई। 76 ग्राम पंचायतों के लिये शाम तक मतगणना का काम निपटा लिया गया था। मतगणना के दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस बल के अलावा एसएसबी के जवान तैनात रहे जिसके चलते परिंदा भी पर नहीं मार सका। एसडीएम कोंच संजयकुमार सिंह, सीओ मनोजकुमार गुप्ता, एसओ नदीगांव मिथलेशसिंह, कैलिया एसओ प्रमोदकुमार नदीगांव ब्लॉक को संवेदनशील मान कर पूरे दिन जिला परिषद् इंटर कॉलेज नदीगांव में डटे रहे।

ब्लॉक कोंच में जिन प्रधानों ने जीत दर्ज कराई है वे इस प्रकार हैं-
ग्राम सभा ताहरपुरा से प्रतिमादेवी, किसुनपुरा से राजकुमार, वोहरा से जगदीश वर्मा, चमरसेना से दीपशिखा पटेल, पचीपुरा से मायादेवी, पचीपुरी से भावना अग्निहोत्री, छिरावली से विमला उर्फ गुबारबाली, फुलैला से जीतू बाल्मीकि, बस्ती से संगीता, खैरी से ऊषा, विरासनी से मीना, कैथी से माताप्रसाद जाटव, धमसेनी से रानी, जखौली से कृष्णकुमार, छानी से अवधविहारी, गुमावली से शीलादेवी, ईंगुई कलां से चंदारानी, कूंड़ा से अंतूसिंह, कौशलपुर से भानुप्रताप सिंह, अमीटा से प्रवेशकुमार परिहार, अंडा से मनोज पिपरैया, चमेंड़ से दीनदयाल, पनयारा से अरविंदकुमार, चमारी से रणजीतसिंह, कुंवरपुरा से राजेन्द्रसिंह, जमरोही कलां से राजेन्द्रकुमार यादव, चंदुर्रा से रामादेवी निरंजन, विरगुवां खुर्द से संतोष चैधरी, कुदरा बुजुर्ग से किशोर सिंह गुर्जर, जमरोही खुर्द से रामकरन, सिमिरिया से गुलाबसिंह पटेल, गोराकरनपुर से सुरेशचंद्र पटेल, कुदारी से वीरेन्द्रसिंह चैधरी, परैथा से पवन कुमार पटेल, चांदनी से लेखराम पटेल, भदारी से विजयकुमार पटेल, इमलौरी से कामताप्रसाद चैधरी, विरगुवां बुजुर्ग से जितेन्द्रसिंह यादव, हिंगुटा से अवधविहारी गुप्ता, नरी से रामगोविंद राजपूत, जुझारपुरा से डॉलीराजा गुर्जर, ईंगुई खुर्द से दयारानी पाल, भेंपता से शिवराजसिंह पटेल, सतोह से अजयकुमार पटेल, भदेवरा से अवधकिशोर पटेल, भड़ारी से मूर्ति जाटव, लौना से हम्मीरसिंह कुशवाहा, अटा से मंजूदेवी पटेल, वरोदा कलां से हरदास चैधरी, बिलायां से उदयवीर चैधरी, भरसूंड़ा से सुमनदेवी यादव, सुनायां से शांतिप्रकाश, पिंडारी से डिंपल पालीवाल, सामी से शशिदेवी पालीवाल, बसोव से रामसिंह राजपूत, दिरावटी से रानीदेवी पटेल, पहाडगांव से हरगोविंदसिंह राजपूत, असूपुरा से महेन्द्रसिंह गुर्जर, घुसिया से भूरीदेवी कुशवाहा, पिरौना से राकेशकुमार यादव, गैंदोली से कौशलकिशोर जाटव, पडरी से ने प्रधानी में जीत दर्ज कराई है।

ब्लॉक नदीगांव में जीते प्रधान इस प्रकार हैं-
कनासी से प्रदीपकुमार शुक्ला, अर्जुनपुरा से रामकेसी, वसीठ से लालजी पाल, भखरौल से विनीता, छिरिया खुर्द से सुमनदेवी, परावर से किसुनदेवी, लहूदी लगामपुरा से राजोदेवी, कन्हरी से देवीशरण, खजुरी से राजीव पाठक, नावली से नरेश मिश्रा, बदऊंआ से कुलदीप गुर्जर, खैरावर से सुबोधकुमार, पजौनिया से रामखिलौने, कुसमरा से प्रियंका, सिकंदरपुर से कर्वेन्द्रसिंह गुर्जर, बरहल से ब्रजभूषण वर्मा, चमरऊआ से अरविंद, मऊ भरतपुर से इमरतीदेवी, पचीपुरा खुर्द से राघवजी गुर्जर, जरा से राजकुमार सिंह, जगनपुरा से संध्यादेवी, तीतरा खलीलपुर से महेन्द्रसिंह यादव, तूमरा से जितेन्द्र पांडे, धनौरा से भोजराजसिंह, रवा से मुन्नासिंह, गिदवासा से रंजीत यादव, गड़ेरना से सुशीला, लोहई से अशोककुमार, कुरचैली से मोनिका, ककरौली से मिथिलादेवी, सींगपुरा से हरीसिंह पाल, राजीपुरा से भूरीदेवी, रौरा अजितसिंह, धौरपुर से गिरिजाशंकर, गोबर्धनपुरा से राजेश्वरी, नावली से धरमसिंह कुशवाहा, कन्हरपुरा से सुरेशकुमार, खकसीस से नीलिमा, धंजा से जगतसिंह, कुठौंदा से राजकुमारी, कैलिया खुर्द से शीलादेवी, जुगराजपुरा से कुसुमादेवी, रूदावली से लीला, अकनीबा से प्रभूदयाल, बरगुवां से मुन्नाबाबू, सिवनी बुजुर्ग से शिवराजसिंह, घिलौर से भगवानदास, खुटैला से नबाबसिंह, रूपपुरा से सुशीलादेवी, परासनी से रामदेवी तिवारी, मानपुरा से कृष्णमोहन सिंह, कुदारी से रामसनेही, महतवानी से अनिलकुमार, सुलखना से आशादेवी, सदूपुरा से प्रभादेवी, भेंड़ से मानसिंह, रेढर से चित्रांगद पांडे, ईंगुई से अरविंदसिंह, क्योलारी से जनक दुलारी, बुढावली से रामबाबू, बंगरा से मीरादेवी, अनघौरा से पूजादेवी, ऊंचागांव डावर से आमोदकुमार उदैनिया, कमसेरा से कमलादेवी, गंगथरा से ऋतु, ब्यौनाराजा राजेन्द्रसिंह, रूरा सिरसा मायादेवी, देवगांव प्रेमनारायण, कैलिया बुजुर्ग हरीमोहन, महेशपुरा प्रह्लादसिंह, डीहा रामलखन दोहरे, सलैया बुजुर्ग मुन्नीदेवी, पीपरी कलां नीतूदेवी, लाड़ूपुरा सुनीलकुमार, कुदइया से अरविंदकुमार प्रधानी जीते हैं।
पूर्व बसपा सांसद के भाई को मिली जीत
13orai09हालांकि ग्राम पंचायत चुनाव की अहमियत एक राष्ट्रीय लेबिल के नेता के हिसाब से ना के बराबर है लेकिन छोटी संसद का इलाकाई और ग्राम्य विकास में योगदान देखते हुये इस पद का अपना अलग ही महत्व है तभी तो बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व राज्यसभा सदस्य ब्रजलाल खाबरी के भाई वीरेन्द्रसिंह ने खाबरी-कुदारी ग्राम पंचायत पर प्रधानी का चुनाव लड़ा और अच्छे वोटों से जीत हासिल की। पिछला चुनाव इन्होंने बिना लड़े ही जीत लिया था, यानी निर्विरोध चुन कर इन्होंने अपने सांसद भ्राता होने की हनक बनाये रखी थी लेकिन अबकी दफा इन्हें निर्विरोध जीतने का मौका इनके कतिपय प्रतिद्वंदियों ने नहीं दिया लेकिन उन्होंने वोटों के बड़े अंतराल से अपना दबदबा बनाये रखा है। यह लगातार दूसरी बार प्रधान बने हैं। कोंच विकास खंड में ही ग्रामसभा जखौली से कृष्णकुमार लगातार चैथी बार बने हैं।

बड़े अंतराल का रिकॉर्ड कायम किया प्रवेश ने
13orai10विकास खंड कोंच में बैसे तो तमाम लोगों ने बड़े मतांतर से चुनाव जीते हैं लेकिन अमीटा ग्राम पंचायत से प्रधान पद का चुनाव जीतीं महिला प्रत्याशी प्रवेश कुमारी ने रिकॉर्ड 719 वोटों के भारी अंतर से चुनाव जीत कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को तगड़ी शिकस्त दी है। प्रवेश को 1251 तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिंदूरी कुशवाहा को 532 वोट मिले हैं।

Leave a comment