12065564_1515048802143994_20145587447710710_nउरई। राठ रोड पर मुहम्मदाबाद के पास रविवार को डकोर की तरफ जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है। सभी घायल एक ही गांव के निवासी हैं।
बताया जाता है कि बंधौली गांव के लोग यहां उरई से बाजार कर ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर वापस गांव जा रहे थे। राठ रोड पर ग्राम मुहम्मदाबाद के पास ट्रैक्टर ट्राली समेत असंतुलित होकर पलट गया। तमाम लोग ट्राली के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने मौके पर दौड़कर ट्राली सीधी कराई और घायलों को निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों के में दुर्गा प्रसाद, तिलक चंद्र, शिवचरण, मातादीन, कुठौंदा वाली, गिजनी देवी, जाहर सिंह, ज्ञान सिंह, गोविंद, रतन, राजकुमार, देशराज, रामबहादुर व धर्म सिंह शामिल हैं। घायलों में जाहर सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

Leave a comment