0 प्रेक्षक और जिला प्रशासन की देखरेख में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से हुई संपन्न
0 575 ग्राम पंचायतों के विजयी प्रत्याशियों को सौंपे गये प्रमाणपत्र
12065564_1515048802143994_20145587447710710_nउरई। जनपद की 575 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान रविवार को निर्वाचित हो गए। चार चरणों में हुए पंचायत चुनाव के बाद रविवार को विकास खंडवार 9 मतगणना स्थलों पर सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई और देर शाम तक सभी परिणाम घोषित हो गए। मतगणना के दौरान प्रेक्षक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारियों ने मतगणना केन्द्रों का निरीक्षण कर मातहतों को गणना पर पैनी नजर रखने के आदेश दिए।
रविवार सुबह राजकीय इंटर कालेज उरई, गल्ला मंडी समिति कालपी, गफूर खां कालेज कदौरा, एसआरपी इंटर कालेज कोंच, जिला परिषद इंटर कालेज नदीगांव, समर सिंह इंटर कालेज रामपुरा, बुंदेलखंड इंटर कालेज माधौगढ़, छत्रसाल इंटर कालेज जालौन व जनता सनातन धर्म इंटर कालेज कुठौंद में मतगणना शुरू हुई। मतगणना शुरू होने से पहले ही प्रत्याशी व उनके समर्थकों का हुजूम मतगणना केन्द्रों पर लग गया। मतगणना के दौरान प्रेक्षक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, जिला निर्वाचन अधिकारी राम गणेश व पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने मतगणना केन्द्रों का सुबह से लेकर शाम तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन अधिकारियों ने मतगणना में निष्पक्षता व पारदर्शिता बनाए रखने के आदेश दिए। मतगणना के दौरान टेबिल पर आरओ व एआरओ ने प्रत्याशी और उनके एजेंट में किसी को एक ही मौजूद रहने दिया। जिस वजह से कहीं भी कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी। जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश ने कहा कि जनपद के 9 मतगणना केन्द्रों पर गणना होने के बाद सभी आरओ ने अपने-अपने विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित कर दिए।

Leave a comment