cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgकोंच-उरई। चोरों का भी अब कोई जमीर नहीं रह गया है, जो मिला वही ले भागे। बीती रात यहां खेत में बनी झोपड़ी से अज्ञात चोर एक किसान का गेहूं और खाद ही ले उड़े। मिली जानकारी के मुताबिक बड़े लला पुत्र डबल यादव निवासी जयप्रकाश नगर का बदनपुरा मौजे में खेत है जिसमें एक कोठरी बनी है। फसल बुबाई के लिये उसमें दो बोरा गेहूं का बीज और चार बोरी खाद डीएपी रखी हुई थी। बीती रात अज्ञात चोरों ने गेहूं और खाद पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।

Leave a comment