रामपुरा-उरई। कस्बा में रविवार रात चोरों ने तीन घरों में जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिए। एक ही रात में तीन-तीन घरों में चोरी की घटनाओं ने पुलिस की चैकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी गई है।
रविवार रात चोरों ने कस्बा रामपुरा में ओमपाल फौजी के घर में सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान छत के रास्ते चोर दाखिल हो गए। किसी को चोरो की आहट तक महसूस नहीं हुए। फ्रिज में रखे केला तक चोरों ने नहीं छोड़े। कीमती कपड़े और एक लाख रुपये के जेवर के अलावा दो हजार रुपये की नकदी चोर ओमपाल फौजी के घर से पार कर ले गए हैं। ओमपाल फौजी के घर के अलावा पड़ोसी राजेश कुमारी के घर से भी चोरों ने पचास हजार रुपये की नकदी व एक लाख पार कर दिए हैं। इसके अलावा हफीज खान के घर में भी चोर छत के रास्ते से दाखिल हो गए। परिवार के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। पचास हजार रुपये कीमत के जेवर व सात हजार रुपये की नकदी चोर उनके घर से चोरी कर ले गए हैं। तीन तीन घरों में चोरी की घटना होने से पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि चोरी की सूचना मिलने पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।






Leave a comment