12065564_1515048802143994_20145587447710710_nकोंच-उरई। यूपी के बहुचर्चित विधायकों में शुमार संगीत सोम के कल 15 दिसंबर को कोंच में उनकी जनसभा को लेकर खासी भ्रम की स्थिति बनी है लेकिन आयोजकों ने यह साफ कर दिया है कि यह उनका व्यक्तिगत समाज का कार्यक्रम है और इसमें जनसभा का आयोजन कतई नहीं है। मुजफ्फरनगर में गत वर्षों में हुये तमाम बबाल को लेकर उनका नाम काफी चर्चा में रहा है।
संगीत सोम के कल मंगलवार को कोंच दौरे को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है। हालांकि यह सोम का निहायत ही व्यक्तिगत कार्यक्रम है और स्वर्णकार समाज द्वारा सेठ विन्द्रावन इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं को उन्हें सम्मानित करना है। यहां सोशल मीडिया पर इस तरह की खबर वायरल हो रही है कि सोम यहां जनसभा करेंगे, इस भ्रम की स्थिति को आयोजन कमेटी ने सिरे से खारिज कर दिया है। आयोजन समिति स्वर्णकार समाज के मुख्य संगठन श्री मुरली मनोहर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शैलेष सोनी ने बताया है कि जनसभा की बात गलत है, वे सिर्फ सम्मान समारोह में शिरकत कर रहे हैं और समारोह के बाद शाम चार बजे डॉ. कौशलेन्द्र शुक्ला के आवास पर उनकी पत्रकार वार्ता होगी। मालूम हो कि कल दोपहर 1 बजे सेठ विन्द्रावन इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में विधायक संगीत सोम उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

Leave a comment