12065564_1515048802143994_20145587447710710_nउरई। जनपद के नौ विकास खण्डों में छोटी संसद यानि ग्राम पंचायत के प्रधान व ग्राम सभा सदस्य पद के लिये पड़े वोटों की मतगणना में कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा तो राजनीति के कई नामी परिवार से ग्राम प्रधानी के पद पर काबिज भी हो गये।
सुबह सात बजे से हुयी मतगणना से पूर्व सतर्क प्रशासन निष्पक्ष मतदान के लिये कटिबद्ध नजर आया। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समय अनुसार शुरू हुयी मतगणना के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खासी उत्सुकता व चिंता का मिला जुला असर दिखा। जनपद के डकोर विकास खण्ड में चर्चित ग्राम सभाओं के परिणाम जब सामने आये तो कुछ परिणाम सबको चैंका गये। डकोर विकास खण्ड की सबसे चर्चित ग्राम पंचायत बम्हौरी जिसमें पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत व पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत परिवार में कांटे का मुकाबला था। गंगाचरण के भतीजे अजय राजपूत के सामने कप्तान सिंह राजपूत के भतीजे सुनील राजपूत मुकाबला कर रहे थे। जिसमें अजय राजपूत ने करीब साढ़े तीन सौ वोटों से विजय हासिल की। तो वहीं कुसमिलिया से कंचन राजपूत के छोटे भाई दिनेश राजपूत ने जीत हासिल कर घर में प्रधानी बरकरार रखी। कदौरा क्षेत्र में जाना परिचित नाम नन्दलाल दुबे को बागी से एक फौजी की पत्नी से करीब 630 वोट से हार का सामना करना पड़ा। फौजी विजयकान्त की पत्नी अर्चना को 1562 वोट मिले तो वहीं नंदलाल दुबे को 932 वोट ही मिल सके। कदौरा क्षेत्र में यह हार चर्चा का विषय बनी नजर आयी। तो वहीं जालौन ब्लाक का चर्चित ग्राम बिरहरा से राम अनुग्रह सिंह उर्फ गुडडू ने जीत का वरण किया। जब कि ग्राम सभा जयपुरा से कौशल किशोर यादव की पत्नी राजकुमारी ने करीब 43 वोटों से जीत दर्ज कर की। उनको कुल 370 वोट मिले जबकि ग्राम बरनफरा दौलतपुरा से अरविन्द सिंह चैधरी उर्फ बंटे ने जीत दर्ज की। अरविन्द बंटे को कुल 311 वोट मिले। इसी तरह टीकर से गीतारानी, धरगुवा निर्मला देवी, काबिलपुरा से स्वयंप्रकाश ,विरगुवा से मथुरा, धगुवा खुर्द से मीरा देवी, जगनपुरा से संजीव सिंह, मकरेछा से अखिलेश कुमार, कपासी से अनिल कुमार, मगराया से चन्द्रभान, खेड़ाकला से किशोर सिंह, पुर से अमरावाली, अजनारी से गोविन्द सिंह, पिया निरंजनपुर से प्रताप सिंह, सिकरी व्यास से पुष्पा देवी, गिरथान से शकीला देवी, धमनी बुजुर्ग से अमरचन्द्र, सेवढ़ी से धर्मेन्द्र सिंह, कहटा से इंदल सिंह, रगौली से जयपाल सिंह, कुठौन्दा से संजय कुमार, कुइया से संध्या राजपूत, मड़ौरा से कूड़ावाली, औता से रंजना, जलालपुरा राजवीर सिंह ,बरसार से अरविन्द सिंह, मिनौरा कालपी से रामकुमार, वजीदा से संदीप, रामपुरा ऐरी से रानी देवी, करूई बुजुर्ग से कंचन सिंह, बरहा से संतोषी, चिल्ली से उपेन्द्र कुमार, बर्ध से राजेश कुमार, इमिलिया से जगराम, इटवा जालौन से राजवती, कुरकुरू से प्रेमनारायण, ऐंधा से कुसमा देवी, नुनसाई से नारायणी देवी,अटरिया से कुसमा देवी, जैसारी खुर्द से अशोक कुमार, कुसमिलिया से दिनेश ने जीत दर्ज की तो वहीं खरका से अनीता व चकजगदेवपुर से विश्वनाथ सिंह यादव ,सैदनगर से लियाकत मोहम्मद, कमठा से माया देवी व ऐर से हृदेश ,जैसारी खुर्द से अशोक कुमार, मोहम्मदाबाद से सुनीता, रूरा अडडू से ऊषादेवी, भुआ से जगमोहन, जैसारी कला से गजराज सिंह, टिमरों से पंचम, बंधौली से सुबोध, गोरन से प्रेमसिंह, रिरूआ से महेन्द्र सिंह, बोहदपुरा से गुडडी देवी,राहिया से सतीश कुमार, अकोढ़ी से देवेन्द्र सिंह, धगुवा कला से मुकेश,सोमई से प्रेमनरायण, गढर से कुशलपाल से ने जीत दर्ज की।


ब्लॉक माधौगढ़ के चुनाव परिणाम
ग्राम प्रधान पदों के विजयी व द्वितीय क्रमवार कासिमपुर से कुसुमलता ने 499 मत अर्जित किये। तो वहीं प्रतिद्वन्दी रामाकान्ती को 359 मत मिले, इसी तरह ग्राम धमना से चन्द्रभान को 188 तो शिवनरायन को 174 मत मिले, सिलउवा से असर्फीलाल 511 तो अजीत कुमार 314, महोई प्रभा देवी 254 तो लोंगाश्री 199, पूरनपुरा चन्द्रवीर सिंह 235 तो हरिश्चन्द्र 202, शहवाजपुर चन्द्रशेखर 596 तो लाल सिंह 291, अतरौली महादेव 165 तो शत्रुघन को 154, रामपुरा माधौगढ़ विजय सिंह 371 तो जगदीश 212, अहेता सीमा देवी 421 तो संजीव कुमार 344, मिर्जापुर रामसेवक 336 तो श्रीराम 283, बिरिया माधौगढ़ हाकिम सिंह 383 तो दिनेश सिंह 237, चितौरा कौशलेन्द्र 258 तो अरुण कुमार 219, राजपुरा नरेन्द्र कुमार 423 तो करन सिंह 199, सुल्तानपुरा मैनावती 191 तो पुष्पलता 131, कुटरा सत्यवीर सिंह 255 तो दिनेश सिंह 240, गढिया तुलाराम 522 तो संतोष कुमार 361, महाराजपुरा हीरादेवी 198 तो पार्वती देवी 155, हैदलपुरा केशकली 352 तो सीमा देवी 346, रुद्रपुरा रामबेटी 319 तो प्रियंका देवी 239, जैतपुरा अनीसा 321 तो शाकरा 286, सर्र रजकुरा 560 तो सीमा 475, भंगा रविन्द्र कुमार 382 तो बलराम 228, रामहेतपुरा मुन्नी देवी 303 तो सकुन्तला देवी 161, सूपानुनायचा सुनीता देवी 333 तो गुड्डी देवी 287, सोप्ता फूलनदेवी 414 तो सुशीला देवी 243, मिहौनी विनोद प्रताप सिंह 322 तो दिनेश सिंह 274, ऊंचा उर्मिला देवी 306 तो सूरजमुखी 123, कुरसेंड़ा राघवेन्द्र सिंह 496 तो सुरेन्द्र सिंह 459, गोहन सूरजमुखी 555 जयमालती 451, सुरपतिपुरा नृर्पेन्द्र सिंह 156 तो रामबहादुर सिंह 151, पड़कुला भगवती प्रसाद 392 तो दुर्गाप्रसाद 266, असहना बन्नाम सिंह 150 तो बलबीर 134, सिरसा दोगढ़ी राजबहादुर सिंह 690 तो अजीत कुमार 660, बिजदुवां गंगानारायन 1025 तो रुपनारायन 595, कुरौती हरीशकुमार 243 तो नारायनदास 205, कुण्डऊ राजेश कुमार 160 तो अतीश कुमार 121, सुरावली रामानन्द 434 तो हरिओम 327, कैलोर नूती 637 तो रेखा 296, अतरेहटी नरेश सिंह 418 तो मनीष 258, अकबरपुरा ओमकुमारी 297 तो मीना देवी 229, जमरेही अव्वल बलराम प्रसाद 259 तो गीता देवी 257, मिझौना सुनील कुमार 1142 तो सुधीर कुमार 843, गोपालपुरा शिव सिंह 809 तो रामप्रकाश 674, अटागांव मीना देवी 485 तो रणधीर सिंह 450, चाखी जगन्नाथ 926 तो रामदास 585, डिकौली नीलम देवी 636 तो प्रभा देवी 540, सिहारी राजेन्द्र पाल 408 तो रामनरेश 288, सरावन सोमवती 1332 तो शहादत शाह 801, बोहरा राजबहादुर 436 तो रामदास 418, हरौली अनुराग सिंह 798 तो गौरव सिंह 761, मीगनी सुनीता देवी 443 तो रामवती 337, गोहनी रीना देवी 380 तो अनीता 208, रसूलपुर मुहम्मदी बेगम 402 तो रजिया बेगम 376, रूपापुर कल्लू 599 तो सुरेश 583, मड़ोरी चन्द्रभान सिंह 522 तो राजेश सिंह 403, गोराभूपका धर्मेन्द्र 683 तो संतोष 169, वहीं अमखेड़ा में रिकाउन्टिग के बाद रामशरन 591 तो बृजकिशोर 578 मत मिले।


रामपुरा ब्लाक के निर्वाचित प्रधान
माधौगढ़ तहसील के ब्लाक रामपुरा क्षेत्र के प्रधानों के नाम इस प्रकार रहे। जिनमें ग्राम पंचायत जाजेपुरा से राजकुमरा राठौर, जागीर से मिथलेश कुमार, पचोखरा से अरविन्द कुशवाहा, कस्वा से रेखा देवी, मजीठ से देवेन्द्र कुमार, पृथ्वीपुरा से अरूण कुमार, गोरा चिरइया से सीमा देवी, जमरेही सानी से संदीप कुमार, नावर से नाथूराम चैधरी, बाबूपुरा से संजीव चतुर्वेदी, गुपलापुर माधौगढ़ से ममता गौतम, पिचैरा से जगराम, बहादुरपुर से रीता देवी, हुसेपुरा सुरई से गुडडी देवी, कंझारी से जयवीर सिंह, बिलौहा से लक्ष्मी देवी, चंदावली से बालकराम द्विवेदी, पतराही से निर्विरोध मुन्नी देवी, मानपुरा से बजेन्द्र सिंह, छौना से पवन राठौर, धूता से गोविन्द पाल, बहराई से रविन्द सिंह गुडडू, लिड़ऊपुर से सुमन देवी, उदोतपुरा से राधा देवी, जगम्मनपुर से राहुल मिश्रा, गुढ़ा के प्रीति देवी, हमीरपुरा से विनीता, महटौली से शशिप्रभा, हुसेपुरा जागीर से श्रीपाल राठौर, मई से परशुराम पाल, जायघा से मंजू देवी, रामपुरा देहात से शिल्पा देवी, नरौल से परमाल प्रधान बने तो भिटौरा से वीर सिंह यादव, सिद्धपुरा से मोहरश्री, राठौरनपुरा से वीर सिंह, मिर्जापुरा जागीर से श्यामबाबू, सुल्तानपुरा जागीर से निर्भय सिंह पाल, बिलौड़ से महेश सिंह, डिकौली जागीर से विमल प्रकाश, एवं हनुमन्त पुरा से बिटटी देवी प्रधान बनीं।


कुठौन्द ब्लाक में इन प्रधानों ने फहराया जीत का परचम
जनपद के कुठौन्द ब्लाक क्षेत्र में इन उम्मीदवारों ने प्रधान पद पर विजयश्री हासिल की। जिनमें बावली से अजय दीक्षित दोबार प्रधान बने। तो तौलकपुर से मनीषा देवी 2 वोट से जीती, शेखपुर अहीर से मनीष यादव 35 से,शहजादेपुर से जितेन्द्र सिंह गोली डलने के बाद जीते, मदारीपुर से शिवानन्द तिवारी पूर्व प्रधान,हदरूख से साधना देवी पूर्व प्रधान की पत्नी, दौन से कान्ती देवी,करतलापुर से आनन्द दुबे,मड़ौरा से ऊषा देवी, बिचैली से अनीता गुप्ता, नवादा से किशोरी देवी, ईटों से प्रदीप दुबे, रोमई मुस्तकिल से रिकाउन्टिंग के बाद विनोद राठौर 2वोट से जीते, मिहौना से अखण्ड यादव 170, दौलतपुर से राजेश शर्मा 26, खेड़ा मुस्तकिल से कमला देवी 7, पारेन मुस्तकिल से किसमान सिंह फौजी 121, पण्डितपुर से सोनमदेवी 129, पीपरी अठगईयां से देवकी नन्दन 41,दौनापुर से सीमा देवी 103, जखा से विवेक सिंह 271, लोहई दिवारा से सुशीला देवी 130, करहिया से विनोदनी देवी 69, लहर कनार से रामकरन यादव 20 लगातार दूसरी जीत, भदेख दिवारा से श्यामसुन्दर निषाद 426, हरशंकरपुर से शिवम राजपूत 242, नैनापुर से अखिलेशी देवी 125, आल से शीतल सिंह 2 वोट से जीते, वघावली से सुमन देवी 139, चैथ से सीमा देवी 50, ऊमरी मुस्तकिल से नीलम देवी घर में तीसरी बार प्रधानी आयी 159 से जीत, सिरसा कलार से विजय शुक्ला 306, छानी अहीर से दुर्गा प्रसाद 210, नकेलपुरा से राजो देवी 48 ,एकों से राजेश यादव 385, सुरावली 266, गौरा राठौर से विनीता सिंह 55, तरसौर से धीरज कुमार 29, रंधीरपुर से अर्चना देवी 1 वोट से जीतीं, टिकरी से रेखा याज्ञिक 221 से जीते। कुठौन्द से विवेक चैहान 484, विजुआपुर दिवारा से लकपत यादव 46, पीपरी गहरवार से जितेन्द्र शुक्ला 324, पीपरी गहरवार से जितेन्द्र शुक्ला 324, सिंगटौली से गौरीशंकर 52, तौलकपुर से मनीषा देवी 2,गिगौरा से ठकुरी प्रसाद 61, नाहली से राजेन्द्र प्रसाद 318 , सिहारी चैलापुर से अशोक कुमार 372, निजामपुर से बृजेश 173 ,अब्दुल्लापुर से अनीता देवी 99, नौरेजपुर से कृष्ण कुमार 349 तथा बस्तेपुर से जगराम, अजीतापुर से सराबेगम वोटों से जीते।


शहजादेपुर व अब्दुल्लापुर में लाटरी से हुआ निर्णय, रंधीरपुर में एक वोट से जीती प्रत्याशी
कुठौन्द ब्लाक क्षेत्र के ग्राम शहजादेपुर एवं अब्दुल्लापुर में लॉटरी से चुनाव कराना पड़ा क्योंकि यहां दो प्रत्याशियों को बराबर बराबर मत मिले थे। शहजादेपुर में प्रत्याशी देवेन्द्र यादव व जितेन्द्र यादव के मध्य मुकाबला था। जिसमें बराबर मत मिलने पर लॉटरी सिस्टम से जितेन्द्र सिंह विजयी हुये। लेकिन हारे प्रत्याशी देवेन्द्र यादव ने एसडीमए जालौन प्रेमचन्द्र सिंह यादव पर पक्षपात कर जितेन्द्र को जिताने का आरोप लगाया।

लौना में तीन मतों का रहा अन्तर
महेवा विकास खण्ड के ग्राम सभा लौना का नतीजा चैकाने वाला रहा। इस सीट की मतगणना में देवेन्द्र कुमार अपने प्रतिद्वंदी से मात्र एक वोट जीत हांसिल की। उनके प्रतिद्वंदी के मांग पर पुनरू मतगणना कराई गयी तो तीन वोट ज्यादा मिले इस प्रकार देवेन्द्र कुमार 187 मतों के अन्तर से लौना गांव के प्रधान निर्वाचित हो गये।

संजीदा बेगम बनी एट प्रधान
चर्चित एट सीट पर लगातार तीन बार प्रधानी बरकार रखने वाले परिवार को आखिरकार हार का मुंह देखना पड़ा। पूर्व प्रधान रहीं मया देवी को संजीदा बेगम ने 17 मतो से पराजित किया।

Leave a comment