उरई। नये चुने गये प्रधानों को शपथ दिलाने की तैयारियां शुरू कर दी गयीं हैं। 20 दिसंबर को सभी ब्लाकों में प्रधानों को शपथ दिलाई जायेगी। साथ ही प्रधान ग्राम पंचायत की पहली खुली बैठक 26 को करेंगे। जिला पंचायतीराज विभाग ने उक्त तिथियां निर्धारित कर दी हैं। जो प्रधान पहली बार चुने गये हैं उनके लिए यह नया अनुभव होगा।
जिले की 575 ग्राम पंचायतों के चुनाव की मतगणना का परिणाम घोषित होने के बाद अब नये चुने गये प्रधानों को शपथ दिलाई जानी है। शपथ ब्लाक मुख्यालयों में ही दिलाई जायेगी। जिसको लेकर तैयारियां होने लगीं हैं। जिला पंचायतीराज विभाग ने शपथ पत्र का प्रारूप भी तैयार करा लिया है। शपथ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नव निर्वाचित प्रधानों की पहली ग्राम पंचायतों की खुली बैठक 26 को होगी। जो प्रधान पहली बार गांव की संसद के प्रमुख बने हैं उनके लिए यह नया अनुभव होगा। गांव की संसद को कैसे चलाना है इसकी जानकारी उनको होगी। सभी तैयारियों को अंतिम रूप जिला पंचायतीराज विभाग दे रहा है। डीपीआरओ मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि चुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही तैयारियां शुरू कर दी गयीं। इसमें अधिक समय नहीं लगेगा।






Leave a comment