12065564_1515048802143994_20145587447710710_nमाधौगढ़-उरई। गोविंद धाम विवाह घर में रविवार रात आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच लाठी डंडा चलने लगे। संघर्ष में चार लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
कस्बा में स्थित गोविंद धाम विवाह घर से शिव वीर की बेटी की शादी थी। बारात मध्य प्रदेश के भिड़ से आयी थी। बारात की आगवानी के तक सब कुछ ठीक था। बाद में डीजे पर डांस करने को लेकर वहां विवाद शुरू हो गया। कैलोर निवासी सत्यम सिंह और उसके साथियों के साथ मारपीट कर दी गई। लाठी डंडा चलने की वजह से वहां पर अफरातफरी की स्थिति हो गई। मारपीट में सत्यम सिंह, अमित दुबे, अनिल व धर्मेंद्र सिंह निवासी ग्राम कैलोर के लाठियों की मार से सिर फूट गए। बाद में उन लोगों उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस भी विवाह घर पहुंच गई। घायल सत्यम ने हमलावरों के विरुद्ध लूट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष वीपी चतुर्वेदी का कहना है कि जांच की जा रही है कि विवाद किसने शुरू किया।

Leave a comment