12065564_1515048802143994_20145587447710710_nउरई। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय स्काउट व गाइड रैली गांधी इंटर कालेज मैदान में 17 दिसंबर से शुरू होगी। यहीं पर मंडलीय प्रतियोगिता भी 20 से आयोजित की जायेगी। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि वह अपने विद्यालय की टीमों को रैली में प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें।
स्काउट गाइड रैली को लेकर इस बार माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कई दिन पहले से तैयारियां करनी शुरू कर दीं हैं। जनपदीय के साथ ही मंडलीय रैली भी यहीं पर होनी है जिसकी वजह से रैली के संयोजक गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। तैयारी मंडलीय रैली के हिसाब से की जाये। तीन दिनों तक जनपद स्तरीय व तीन दिन तक मंडलीय रैली आयोजित की जायेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने बताया कि 17 दिसंबर को जिले की रैली का उद्घाटन जिलाधिकारी करेंगे, जबकि मंडलीय रैली का उद्घाटन मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक करेंगे। मंडल स्तर की रैली 19 से 21 तक चलेगी। सभी प्रधानाचार्यों को इस संबंध में सूचना भेजी जा चुकी है।

Leave a comment