उरई। स्मैक के धंधे में महिलायें कूद गईं हैं। पुलिस आसानी से महिलाओं पर संदेह नहीं करती है। इस वजह से मादक पदार्थों के धंधे में लिप्त महिलाओं ने अपना नेटवर्क काफी फैला लिया है नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को मुहल्ला पटेल नगर में छापा मारकर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से स्मैक की 60 पुड़ियां बरामद की गईं हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
मुहल्ला नया पटेल नगर में रोशन पत्नी भूरे एवं रेशमा पत्नी सलीम काफी समय से स्मैक के धंधे में लिप्त थीं। 100 से 125 रुपये प्रति पुड़िया की कीमत वे अपने बंधे हुए ग्राहकों को स्मैक उपलब्ध करातीं थीं। सोमवार को उनके बारे में पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद स्मैक की पुड़िया खरीदने गये ग्राहक के पीछे पुलिस लग गई जिसके सहारे पुलिस दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई रोशन के पास से 35 पुड़िया एवं रेशमा के पास से 25 पुड़िया स्मैक बरामद हुई है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया है। इससे पहले मुहल्ला शिवपुरी में भी पुलिस स्मैक बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कोतवाल आलोक सक्सैना का कहना है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। जल्द ही और लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।






Leave a comment