12065564_1515048802143994_20145587447710710_nउरई। देश के पहले गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के निर्वाण दिवस पर शहीद भवन में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गोष्ठी आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चैधरी और संचालन डाॅ. रेहान सिददीकी ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चैधरी श्याम सुंदर ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल वृहत्तर भारत की कल्पना को पुनः साकार करने वाले शिल्पी थे। उन्होंने कांग्रेस जनों से सरदार पटेल के कृतित्व से प्रेरणा लेने की अपील की। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय चैधरी, राजीव नारायण मिश्रा, बब्लू ऐर और धर्मेंद्र द्विवेदी ने सरदार पटेल को महान देशभक्त बताया । शहर अध्यक्ष डाॅ. रेहान सिददीकी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश का गौरव बढ़ाया और उसे नई दिशा दी। उन्होंने साम्प्रदायिकता के खिलाफ हमेशा दो टूक रुख दिखाया। उनकी धर्म निरपेक्ष प्रतिबद्धता असंदिग्ध थी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामेश्वर दयाल दीक्षित, मगन लाल अहिरवार, अमिताभ दीक्षित, राजीव तिवारी, राजेश बुधौलिया, प्रमोद रिछारिया, वीरेंद्र दीक्षित, डाॅ. समीम खां, गुलाब खां आदि ने भी विचार प्रकट किये।

Leave a comment