उरई। करमेर रोड पर कोचिंग पढ़ रहे छात्र को पुलिस ने तमंचा रखे होने के कारण पकड़ लिया और उसका आम्र्स एक्ट में चालान कर दिया।
सुरेश कुमार चतुर्वेदी का पुत्र नरेंद्र चतुर्वेदी महेंद्रा कोचिंग में बैकिंग की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह कट्टा लेकर कोचिंग पढ़ने जाता है। इस पर आरक्षी लवकुश यादव ने कोचिंग में दविश दी जिसमे छात्र को पकड़ लिया गया है। जामा तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा मिला।






Leave a comment