उरई। खबर ने असर दिखाया पेयजल संकट से जूझ रहे चुर्खी बाइपास मोहल्ले में नलकूप से जलापूर्ति शुरू कराने के लिए जिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर ट्रांसफार्मर भेज दिया गया है।
चुर्खी बाइपास मोहल्ले के लोग इस समय पेयजल संकट से परेशान हैं। हर सप्ताह भूमिगत् जलस्तर 1 फुट घट रहा है। जिसके कारण घरेलू हैंडपंप जबाव दे चुके हैं। जबकि सार्वजनिक हैंडपंपों से भी पानी का डिस्चार्ज न के बराबर रह गया है। दूसरी ओर कई महीने पहले बनकर तैयार हो चुका नलकूप विद्युतीकरण के अभाव में शोपीस बना हुआ है।
इस बारे में कुछ ही दिन पहले जब खबर प्रकाशित की गई तो जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से संज्ञान में लिया और नलकूप शुरू कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करा दी गई है। लोगों को उम्मीद है कि इसके बाद उनकी परेशानी कम होगी और नलकूप चालू होना गर्मी में संभावित कठिन स्थिति के मददे नजर भी राहत दायक माना जायेगा।






Leave a comment