उरई। श्री गांधी इंटर काॅलेज में जनपदीय एवं मंडलीय स्काउट गाइड रैली का आयोजन 17 से 21 दिसंबर तक किया जायेगा। श्री गांधी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. रविशंकर अग्रवाल ने बताया कि जनपदीय स्काउट एवं गाइड रैली 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित होगी जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी प्रातः 11 बजे 17 दिसंबर को करेगे। 19 दिसंबर को मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिकाध्यक्षा गिरिजा चैधरी जनपदीय रैली का समापन करेंगी।
इसी तरह मंडलीय रैली का उद्घाटन 19 दिसंबर को दोपहर बाद 1 बजे संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी करेगे जबकि 21 दिसंबर को प्रातः 10 बजे 58 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल वीके पालीवाल समापन करेंगे।






Leave a comment