cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जिले में भ्रमण की तिथि अभी घोषित नही हो पाई है लेकिन प्रशासन तैयारियों का कोई मौका नही चूकना चाहता। तांकि अचानक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम घोषित होने पर उसकी शामत न हो जाये।
जिलाधिकारी रामगणेश इसी के मददेनजर आज पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची को साथ लेकर आटा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस क्षेत्र में शाहजहांपुर और परासन में मुख्यमंत्री द्वारा सौर्य ऊर्जा से विद्युत उत्पादन परियोजना का लोकार्पण किया जायेगा।

Leave a comment