कोंच-उरई। सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद् के तत्वाधान में मंगलवार को चंदकुआ चैराहे पर ग्रीन कार्डों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रूद्रकुमार सिंह ने वाहन चालकों को ग्रीन कार्ड देते हुये कहा कि यातायात नियमों का पालन करके हम अपनी और दूसरों की जिंदगी को भी सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय वाहन से जुड़े सभी जरूरी प्रपत्र साथ में लेकर चलना अनिवार्य होता है लेकिन ग्रीन कार्ड से सहूलियत यह है कि यह कार्ड सभी प्रपत्रों की पूर्ति करने में सक्षम है।
परिषद् के अध्यक्ष राजेन्द्र निगम एडवोकेट ने वाहन चालकों से अनुरोध किया सबसे बड़ी और कीमती चीज व्यक्ति की जान होती है अतः वाहन चलाते समय यह जरूर ध्यान रखें कि तुम्हारी वजह से किसी का नुकसान तो नहीं हो रहा है। वाहन की गति कंट्रोल में रखें, सावधानीपूर्वक वाहन चलायें और तमाम झंझटों से बचें। शाखा के अन्य पदाधिकारियों पीसी गुप्ता, प्रह्लाद सोनी, दिनेश सोनी, मोहित अग्रवाल, मानवेन्द्र पटेल, संदीप अग्रवाल, सुमित झा, हरीओम वैद, आत्माराम शर्मा, केके यादव, मनोज राठौर, श्रीकांत गुप्ता, एसआई सलमानअली आदि मौजूद रहे।






Leave a comment