0 देश को तोड़ने की राजनीति कर रहे संगीत सोम
15orai01उरई। भाजपा के फायर ब्रांड विधायक संगीत सोम ने कहा है कि राम मंदिर कभी उनकी पार्टी का मुददा नही रहा। लेकिन भगवान राम करोड़ो हिंदुओं की आस्था के प्रतीक हैं जो उनकी जन्म स्थली पर उनका मंदिर तत्काल बनना देखना चाहते हैं। संगीत सोम ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां की देश भक्ति पर उंगली उठाते हुए आरोप लगाया कि आजम खां की करतूत देश को तोड़ने वाली है।
भाजपा के चर्चित विधायक संगीत सोम नहर निरीक्षण गृह में पत्रकारों से वार्ता के दौरान अपने चिरपरचित तेवरों में नजर आये। उन्होंने आजम खां के खिलाफ जमकर जुबानी गोले दागे। उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि ऐसे मंत्री को पद से हटाने की बजाये मुख्यमंत्री उन्हें खुश करने के लिए सरकारी खजाना लुटाने में लगे हुए हैं। उन्होंने प्रदेश में हुए दंगों को लेकर कहा कि आजम खां और प्रदेश सरकार ने सुनियोजित ढंग से दंगे भड़काने में मदद की है। जबकि मुकदमा उन पर लाद दिये। यही वजह है कि दो साल से प्रदेश सरकार उनके खिलाफ चारशीट तैयार नही कर पा रही।
संगीत सोम ने सैफई महोत्सव को करोड़ो रुपये के सरकारी धन की बर्बादी का निमित्त बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह 2014 के लोकसभा चुनाव में देश में कांग्रेस का नाम लेवा नही बचा वैसी ही हालत 2017 में सपा और बसपा की होगी। असहिष्णुता के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका तो उन्होंने पहले कभी नाम नही सुना था यह शब्द कांग्रेस की ईजाद है।

Leave a comment