0 सोनी समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया विधायक संगीत सोम ने
0 समाज के उत्कृष्ट लोग भी नवाजे गये
15orai03 15orai04 15orai05कोंच-उरई। स्वर्णकार समाज के मुख्य संगठन श्री मुरली मनोहर मंदिर कमेटी के तत्वाधान में मंगलवार को सजातीय मेधावी छात्रा छात्राओं को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। सुप्रसिद्घ ठड़ेश्वरी मंदिर उरई के महंत सिद्धराम दास की अध्यक्षता में सेठ विन्द्रावन इंटर कॉलेज में संजोये गये इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने बहुत ही मार्मिक उद्बोधन देते हुये एक तरह से बेटी बचाओ आंदोलन की वकालत की, कहा कि आज उन्होंने देखा है कि इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वालों में बेटियों की संख्या अधिक है और निश्चित रूप से बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्होंने कहा कि बेटा अगर पढ़ता है तो वह घर सुधारने का काम करता है लेकिन यदि बेटी पढती है तो वह समाज सुधारने का काम करती है। इस दौरान स्वर्णकार समाज के भगवती सोनी, किशोरीशरण भड़ारी, रामकुमार रूरा, जमुनादास अंडा, शिवाजी प्रताप, अभिलाष सोनी, गौरव सोनी को समाज के लिये उत्कृष्ट योगदान देने के लिये मंच से सम्मानित किया गया।
विधायक सोम ने कहा कि हम उस देश के वासी हैं जहां के संस्कारों के बदौलत दुनिया में भारतीय की अपनी अलग पहचान होती है। शिक्षा प्राप्त करना ही केवल ध्येय नहीं होना चाहिये बल्कि शिक्षा संस्कारयुक्त हो तभी देश और समाज का भला किया जा सकता है। उन्होंने सरकारी शिक्षा व्यवस्था की तमकर बखिया उधेड़ी, कहा कि स्कूलों में बच्चे तो हैं लेकिन अध्यापक नहीं हैं, यह शिक्षा की बिडंबना ही है कि सैकड़ों छात्रों पर महज एक शिक्षक है और कहीं कहीं तो स्कूलों में ताले तक नहीं खुलते हैं। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य देशों से आज भी हम हजारों साल आगे हैं तो केवल संस्कारों की ही बदौलत। गाय और सनातन संस्कृति हमारे देश के मुख्य आधार हैं, बच्चा चाहे जितना भूखा हो लेकिन मांयें पहली रोटी अभी भी गाय के लिये निकालती है। हमारी संस्कृति हमें बड़ों का सम्मान करना और देश की अस्मिता पर न्यौछावर होना सिखाती है अतः हमें अपने बच्चों में अच्छे संस्कार अवश्य ही डालने चाहिये। बतौर बिशिष्ट अतिथि संघ के विभाग कार्यवाह ओमनारायण मिश्रा, डॉ. कौशलेन्द्र शुक्ला, जिपं सदस्य पुष्पेन्द्र सेंगर, भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन संजय सिंघाल ने किया। स्वागत गीत नरोत्तम स्वणकार तथा स्कूली छात्राओं ने गाये। समाज के लोगों अध्यक्ष शैलेष सोनी, मंत्री पवन खिलाड़ी, चतुर्भुज चंदेरिया, अनिल कपूर, महेन्द्र चंदेरिया, गौरव सोनी, रामरतन चंदेरिया, केदारनाथ सोनी उरई, सुधीर सोनी, अतिम सोनी, डीके सोनी, संजीव सरस आदि ने अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान मयंकमोहन गुप्ता, सुनीलकांत तिवारी, अवधविहारी स्वर्णकार, उर्विजा दीक्षित, हरेन्द्र विक्रम सिंह, केके मिश्रा, ब्रजबल्लभसिंह सेंगर, डॉ. अनिल झा, विनोदसिंह गुर्जर, कमलेश चोपड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सर्वाचरण वाजपेयी, डॉ. हर्षबर्द्धन गुप्ता, कढोरेलाल यादव, महेन्द्र सोनी लला, संतोष सोनी, राधेलाल चंदेरिया, कढोरे सोनी, अनिल पटैरया, ब्रजेन्द्र कुशवाहा, धर्मेन्द्र राठौर, नृसिंह बुंदेला, भास्कर माणिक्य, सुनील शर्मा, प्रह्लाद सोनी, सुमन सोनी, अंजली सोनी, रेखा सोनी, रेनू, मनीषा, आशुतोष रावत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

इन्हें किया गया सम्मानित
स्वर्णकार समाज के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं सावी सोनी, अमन सोनी, निशि, अंकित, हृतिककुमार, ऋषभ, चंचल, नेहा, साहिल, मंजुल मयंक, प्रिया, निर्मल, हितेश आनंद, अदिति, निधि, ऋतु, अंकित, शैलेन्द्र, धु्रव, सिद्धार्थ, रूपम, समीक्षा, पंकज, नमन, राघवेन्द्र, राजा, विकास, प्रियंका, मनीष, शिवा, राखी, अंजली, बैष्णवी, शिखा, विवेक, ऋषभ, प्रांजुल को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Leave a comment