जालौन-उरई। पिछले वर्ष कुठौंदा बुजुर्ग में हुई क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या के आरोपियों की कुर्की न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गांव जाकर कर ली।
गत् वर्ष 14 अगस्त को ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक कुमार की हत्या कर दी गई थी। जिसके सिलसिले में शक्ति सिंह व सोनू पुत्रगण देवप्रकाश को नामजद कराया गया था। पुलिस आज तक दोनों को गिरफ्तार नही कर सकी है। आखिर में पुलिस ने न्यायालय से उनके घर की कुर्की का आदेश प्राप्त कर लिया। प्रभारी निरीक्षक लाल बहादुर यादव ने इसके अनुपालन में सदलबल कुठौंदा बुजुर्ग जाकर आरोपियों का सारा टीमटाम उनके घर से बटोरा और कोतवाली लाकर रखवा दिया।






Leave a comment