cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgकोंच-उरई। ग्राम पंचायत चुनाव निपटने के बाद प्रधान हौंसे फूले भले ही हों लेकिन दर्जन भर प्रधानों को शपथ लेने तक के लाले पड़े हैं। इन ग्राम सभाओं में दो तिहाई बोर्ड का गठन नहीं हो पाने के कारण यह संबैधानिक संकट पैदा हुआ है। बीडीओ कोंच बब्बन राय व एडीओ पंचायत नरेश दुवे के मुताबिक पंचायती राज अधिनियम में ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्यों की संख्या कम से कम दो तिहाई होनी चाहिये तभी ग्राम सभा की कार्यवाही पूरी हो सकेगी। कोंच ब्लॉक में दर्जन भर ग्राम सभायें ऐसी होंगी जहां यह आंकड़ा पूरा नहीं हो सका है लिहाजा इन ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ नहीं ले सकेंगे। ब्लॉक में कुल सदस्यों की संख्या 740 है जिसमें 520 सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन हो गया था जबकि 37 सदस्य मतदान प्रक्रिया पार करके ग्राम पंचायतों में पहुंचे हैं। इस प्रकार अभी भी 183 सदस्यों के पद रिक्त पड़े हैं जिसके चलते सतोह, नरी, विरासनी, अटा, लौना, कूंड़ा, विरगुवां, चांदनी, गोराकरनपुर, भेंपताविरगुवां खुर्द, जमरोही खुर्द, पचरपुरा कलां जैसी ग्राम पंचायतों में प्रधानों को शपथ के लाले पड़े हैं।

Leave a comment