16orai02उरई। मोहल्ला पटेल नगर के युवा नेता उपेन्द्र गुर्जर को नरेंद्र मोदी टीम संगठन में झांसी मंडल के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचार धारा को आगे बढ़ाने और युवा शक्ति को उनकी मुहिम से जोड़ने के लिए बनाया गया है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गौरव प्रताप शर्मा ने उपेंद्र गुर्जर की नियुक्ति का प्रपत्र जारी करते हुए उनसे उम्मीद जाहिर की है कि भारत को फिर से विश्वगुरू बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंसूबों को परवान चढ़ाने के लिए वे अपनी कर्मठता और गतिशीलता से महत्वपूर्ण योगदान करेंगे। उधर नियुक्ति की खबर मिलने के बाद उपेंद्र गुर्जर के समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। उन्होंने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी चलाकर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया।

Leave a comment