16orai0916orai08
उरई। कुठौंदा माइनर के फट जाने से कुकरगांव रपटा के ऊपर पानी आ जाने से अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच गुजरे ओवरलोड मौरंग ट्रक पानी के कारण फसकर जाम हो गये जिसके बाद उरई-जालौन मार्ग पर यातायात ठप्प हो गया। बीती रात से आज शाम तक 16 घंटे तक यह जाम लगा रहा जिससे एक ओर मुस्कान हाॅस्पिटल और दूसरी ओर सातमील तक वाहनों की कतार लग गई। जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
16orai10दो वर्ष पहले मौरंग के ओवर लोड ट्रकों के संचालन की वजह से जालौन को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर कुकरगांव लोहिया पुल ध्वस्त हो गया था। जिसके बाद नये पुलों का निर्माण न होने तक यहां से मौरंग ट्रकों को न गुजरने देने का फैसला लिया गया था। लेकिन चांदी के सिक्कों की चमक में अंधे अधिकारी अपने फैसले पर भी अमल न करा सके। मौरंग ट्रकों के संचालन की वजह से आवागमन के लिए बनाया गया अवैध रपटा कुछ महीने पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर वाहनों को गुजरना पड़ा। इसके बाद भी ऐतिहात नही वरता गया रपटा की जो मरम्मत हुई थी उसे बेकार साबित करते हुए इसी करतूत की वजह से कल रात फिर जाम लग गया। जिससे भिंड और औरेया आने-जाने वाले यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। बुधवार को शाम 4 बजे क्रेन से रपटा पर फसे ट्रक हटाये जा सके तब कहीं जाकर जाम खुला।
उधर उरई-जालौन रोड जाम होने की वजह से यहां का पूरा यातायात उरई-चुर्खी रोड पर डायवर्ट हो गया। जिससे इस रोड पर भी व्यवस्था बिगड़ गई। 20 यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी जिससे चकजगदेवपुर के पास कई घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। गनीमत यह रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नही आई। बाद में क्रेन ने पहुंचकर खडड में गिरी बस को निकाला तब यातायात फिर शुरू हो पाया।

Leave a comment