उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने बताया है कि हाल ही में गणित व विज्ञान वर्ग के जो शिक्षक जूनियर विद्यालयों में नियुक्त हुए हैं उनकी सेवा पुस्तिकाएं शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन सहित तैयार करवाने और अतिशीघ्र उनको वेतन निर्गत कराने की जिम्मेदारी महासंघ द्वारा निभाई जायेगी।
नगर संसाधन केंद्र उरई में महासंघ की त्रैमासिक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता प्रकाश नारायण पाठक ने की जबकि जिला मंत्री प्रदीप चैहान ने संचालन किया। महासंघ के जिला प्रभारी अरविंद नगायच ने भी बैठक को संबोधित किया। अरुण पांचाल, अशोक तिवारी, नृपेंद्र देव सिंह, नरेंद्र यादव, अजहर अंसारी, सोएब अंसारी, आसमा परवीन, सुरेश वर्मा, विकास गुप्ता, अयूब कुरैशी, तनवीर अहमद, बृजेश श्रीवास्तव, विनय मिश्रा, बद्री प्रसाद झा, विकास त्रिपाठी आदि शिक्षक नेता इसमें उपस्थित थे।






Leave a comment