16orai05 16orai06 16orai07उरई। अखिल भारतीय गहोई वैश्य प्रगति मंच के तत्वावधान में आयोजित सप्तम् विवाह महायज्ञ में डीएवी इंटर काॅलेज के विशाल प्रांगण में उ.प्र. वाणिज्यकर सलाहकार समिति के अध्यक्ष/मंत्री सुरेंद्र मोहन जी अग्रवाल के मुख्यातिथ्य में गहोई समाज के उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों से आये चैदह युगल जीवन साथी बने, सभी युगलों ने अपने जीवन साथी को जयमाल पहनाकर जीवन भर साथ निभाने का प्रण लिया। समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के निवर्तमान अध्यक्ष राधेश्याम कुचया ने की। उ.प्र. व म.प्र. के विभिन्न स्थानों से आये लगभग दस हजार लोग इस पवित्र अवसर के साक्षी बने।
जिलाधिकारी रामगणेश, पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची सभी नवयुगलों को आशीर्वाद देने हेतु विशेष रूप से उपस्थित थे। गहोई सेवा मंडल के पूर्व अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद सोहाने, काॅ राधेलाल कंथरिया, अ.भा. गहोई वैश्य नवयुवक मंडल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार अयोध्या प्रसाद कुमुद, गहोई सेवा मंडल अध्यक्ष डाॅ. दिलीप सेठ, गहोई सेवा समिति के अध्यक्ष रामदास नगरिया, गाहोई महिला मंडल अध्यक्षा मालती मिसुरया, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल बहुगुणा भी मंच पर उपस्थित रहे। आयोजन समिति के स्वागताध्यक्ष इं. सुनील कुमार सोनी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।
समाज के वरिष्ठजनों व आयोजन समिति की अगुवाई में भव्य वर यात्रा डीएवी इंटर कालेज, उरई के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर राठ रोड, घंटाघर राजमार्ग, शहीद भगत सिंह चैराहा, चंद्र नगर, तुलसीनगर, गोपालगंज होती हुई आयोजन स्थल के मुख्य द्वार पहुंची। रास्ते में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं जलपान से वरयात्रा का स्वागत हुआ।
आयोजन स्थल के मुख्य द्वार पर आयोजन समिति के सदस्यों एवं कन्यापक्ष द्वारा द्वार-द्वार की रस्म अदा की गई। इसके बाद सभी दूल्हे मंच पर ले जाये गये जहां वर माला का कार्यक्रम संपन्न हुआ तदुपरान्त अलग-अलग चैदह मण्डपों के नीचे विद्वान आचार्यों द्वारा पूरे विधि विधान से वैदिक रीति से फेरों की रस्म पूरी की गई। सायंकाल गौधूलि वेला में रूंधे गले से कन्या पक्ष के लोगों ने अपनी बेटियों को सुखी जीवन की कामना के साथ विदा किया।
इस अवसर पर अ.भा. गहोई वैश्य प्रगति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद नारायन रेजा ने समाज से मिल रहे भरपूर सहयोग के लिए समाज का आभार किया और घोषणा की कि समाज के इसी सहयोग के बलवूते संस्था आगामी वर्ष 4 दिसंबर 2016 दिन रविवार को अष्टम् गहोई सामूहिक विवाह महायज्ञ का आयोजन प्रस्तावित करती है।
अ.भा. गहोई वैश्य प्रगति मंच के राष्ट्रीय महामंत्री जीवनराम सेठ ने आयोजन के संबंध में विस्तार से चर्चा की श्री सेठ ने बताया कि संस्था समाज के संपूर्ण सहयोग से आज तक चैरासी जोड़े बना चुकी है। विश्वास है आगामी आयोजन में यह संख्या शतक को पार कर जायेगी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष विद्याधर निगोतिया एवं संयोजक पुरूषोत्तमदास सोनी घंटी से इस पुनीत कार्य में सहयोग हेतु सभी का आभार व्यक्त किया और आगामी आयोजन में पुनः दिलखोल कर सहयोग देने का अनुरोध किया।
आयोजन सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों ने पिछले कई महीनों से अथक प्रयास किया। आयोजन समिति में संस्थापक सदस्य शिवकुमार कुरेले, प्रमोद नौगरइया, पवन नाछौला, कोषाध्यक्ष सुनील महतेले पिपरायां, उपाध्यक्ष बृजमोहन पिपरसैनियां, अरविंद मिसुरया, कमलेश इटौंदिया, संदीप तरसौलिया, मंत्री राधेश्याम महतेले, प्रमोद मिसुरया, डाॅ. देवेंद्र सेठ, पवन तीतविलासी, पवन गेंडा, अनूप पहारिया, प्रचार मंत्री बृजकिशोर कनकने, नीरज तीतविलासी, विशाल विश्वारी, संयुक्त संयोजक राजेश वर्धिया, अरुण छिरौल्या, एम.आर. कृष्ण कुमार रेजा तथा विवेक नगरिया, कमलेश सोहाने, सह संयोजक शिवराम कुदारी, प्रमोद निगोतिया, अनिल कुचया, मनोज सोनी, संतकुमार मिसुरया, दीपक महतेले, मयंक बिजपुरिया का विशेष सहयोग रहा। समारोह का सफल संचालन संदीप तरसौलिया द्वारा किया गया।

Leave a comment