16orai03उरई। दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव के कार्यालय पर सीबीआई की छापेमारी से नाराज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राजनीतिक असहिष्णुता के कारण दिल्ली सरकार को उत्पीड़ित कर रही है। जिसे आम आदमी पार्टी बर्दास्त नही करेगी।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आज दीनदयाल काका के नेतृत्व में माहिल तालाब स्थित महिला अखंड सत्संग आश्रम में एकत्रित हुए उन्होंने पहले बैठक की जिसे संबोधित करते हुए दीनदयाल काका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार मगरूर हो गई है। जनादेश में मुंह की खाने के बाद अब वह बदले की भावना से अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करके केजरीवाल सरकार को अस्थिर करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के कार्यालय पर सीबीआई का छापा प्रधानमंत्री के इशारे पर डाला गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस कायरतापूर्ण कार्यशैली को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार झुकने वाली नही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का सारा घमंड चूर-चूर कर देंगे।
बाद में नारेबाजी करते हुए आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने माहिल तालाब से घंटाघर चैराहा से भ्रमण करते हुए भगत सिंह चैराहे पर आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। सत्यप्रकाश दीक्षित, मुकेश भाई, जगदीश वर्मा, देवेश वर्मा, धर्मेंद्र जाटव, जितेंद्र कुमार व्यास, कुलदीप चतुर्वेदी, जगदीप शर्मा, रामानंद श्रीवास, सुशील कुमार शर्मा, विजय कुमार अग्रवाल, उबैश सिददीकी, राजा सिंह सीसौंदिया, रोहित यादव, अरिमर्दन सिंह, प्रियंक कुमार शर्मा, आशीष विश्वकर्मा, कल्पना खरे, रजनी खरे, गोलू भटट, दयाशंकर निरंजन आदि प्रदर्शन में शामिल थे।

Leave a comment