0 खुली सड़कों पर अठखेलियां कर रही है सीवर की गंदगी
कोंच-उरई। कोंच की सीवेज व्यवस्था बुरी तरह से अस्त व्यस्त है, नगर के कई इलाके जल संस्थान की कारगुजारी के चलते नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, उन्हीं में से मुहल्ला प्रतापनगर, जयप्रकाश नगर, लाजपत नगर, तिलक नगर ऐसे इलाके हैं जहां सीवर लाइनें चोक हो चुकी हैं और उनके अंदर बहने बाली गंदगी खुली सड़कों पर अठखेलियां कररही है और नागरिकों की आम जिंदगी में जहर घोल रही है। दर्जनों बार शिकायत करने के बाबजूद इस विकट समस्या पर कान नहीं दिया जाना व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाने के लिये काफी है। शासन द्वारा नामित सभासद मनोज इकडया की अगुवाई में दर्जनों लोगों ने तहसील दिवस में भी यह मामला उठाया है।
सभासद मनोज इकडया के नेतृत्व में संजय मिश्रा, अजयकुमार, राधेश्याम भदौरिया, विवेक लाक्षकार, रामदास लाक्षकार, ब्रजलाल लाक्षकार, महावीर निगोतिया, यशोदानंदन अग्रवाल, रूचिर रस्तोगी, संतोष नायक, करूणानिधि शुक्ला, संतोष गिरवासिया आदि ने तहसील दिवस के मार्फत शिकायत दर्ज कराते हुये कहा है कि कोंच की चार दशक पुरानी सीवेज व्यवस्था अब लगता है कि पूरी तरह से बर्बाद हो गई है और इसने अब नागरिकों को रूलाना शुरू कर दिया है। सालों से जगह जगह ओवरफ्लो होने बाले चैम्बरों से विगत बर्षों में तब थोड़ी सी निजात मिल सकी है जब वाराणसी से सफाई करने बाली टीम को बुलाया गया था और टीम ने अथक मेहनत कर नगर के अधिकांश सीवर चैम्बरों की गहराई से सफाई की थी, लेकिन इसके बाद फिर से रखरखाव नहीं होने और नियमित सफाई नहीं होने के कारण स्थिति एक बार फिर जस की तस हो गई है। कस्बे के कई इलाकों मेंअब पहले से भी ज्यादा नारकीय स्थिति बनी है, जिनमें प्रतापनगर, जयप्रकाश नगर, लाजपत नगर, तिलक जैसे मुहल्ले शामिल हैं। यहां पूरी सीवेज व्यवस्था बुरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और पूरे इलाके के लोगों को नारकीय स्थिति से जूझना पड़ रहा है, स्थिति यह है कि सीवर लाइनों के अंदर बहने बाली गंदगी सड़कों पर अठखेलियां कर रही है। इलाकाई बाशिंदों ने विभागीय उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इलाके का सर्वे करके स्थिति का जायजा लें और जनता की तकलीफों को देखते हुये तत्काल समस्या का निराकरण करायें।






Leave a comment