16orai04उरई। पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने बुधवार को आयोजित क्राइम मीटिंग में सिरसा कलार के थानाध्यक्ष रजनीश कटियार को जमकर झाड़ पिलाई। उन्होंने कहा कि मुस्तैदी से इंतजाम न करने की वजह से ही मतदान के दिन उनके यहां बबाल हुआ जिसमें पुलिस की गाड़ी टूट गई और उन्हें भी मार खानी पड़ी। इसके लिए उनको शर्म आनी चाहिए।
क्राइम मीटिंग में आज पुलिस अधीक्षक पूरे फाॅर्म पर नजर आये। उन्होंने कई थानाध्यक्षों का पानी चुनावी ड्यूटी में बदइंतजामी बरतने के कारण उतार दिया। एक थानाध्यक्ष मीटिंग में ही झपकी ले गये। लेकिन पुलिस अधीक्षक की निगाह उन पर पड़ गई। उन्होंने कहा कि तुम लाॅ एण्ड आर्डर संभालने में कैसे चैकस रहोगे। जब अपने बाॅस के सामने तक नींद नहीं संभाल पाते।
पुलिस अधीक्षक ने सर्दी के साथ ही चोरिया बढ़ने को लेकर भी सभी थानाध्यक्षों को आगाह किया। खासतौर से जालौन, उरई और रामपुरा क्षेत्र में हुई चोरियों को लेकर इनके प्रभारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने लंबित विवेचनाओं व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के बाबत भी पूंछतांछ की। अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद, सीओ सिटी डाॅ. जंगबहादुर सिंह यादव और सभी क्षेत्राधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Leave a comment