उरई। राजकीय वाहन चालक महासंघ की बैठक जिलाध्यक्ष सीताराम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन महामंत्री महाराज सिंह ने किया। इसमें पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आज से 27 दिसंबर तक काला फीता बांधकर कार्य करने और 28 दिसंबर को प्रातः 10 बजे संघ के कार्यालय पर एकत्रित होकर रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचने और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने के निर्णय की जानकारी दी गई और सभी साथियों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।






Leave a comment