उरई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक कार्यवाहक अध्यक्ष शीलकुमार दूरवार और संघर्ष समिति के चेयरमैन मनोज कुमार गुप्ता की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन जिला मंत्री हरीश कुमार राठौर ने किया। इसमें परिषद द्वारा सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ चलाये जाने वाले आंदोलन के कार्यक्रम की जानकारी दी है।
बताया गया है कि राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों की लंबित मांगों का समय से निस्तारण नही किया जा रहा है। यह वायदा खिलाफी बर्दास्त करने योग्य नही है। प्रांतीय नेतृत्व ने सभी जिलों में इसे लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष छेड़ने की घोषणा कर दी है। जिसके मुताबिक 21 दिसंबर को टाउनहाॅल में एकत्रित होकर जिले के सभी कर्मचारी मोटर साइकिल जुलूस के माध्यम् से जनजागरण करेंगे। 22 व 23 दिसंबर को पेनडाउन सांकेतिक हड़ताल कर विकास भवन प्रांगण में ड्यूटी के पूरी समय सभा की जायेगी।
जिले के पदाधिकारी ब्लाॅक व तहसील स्तर पर सभाएं कर साथियों को लामबंद करेंगे। इस क्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष शीलकुमार दूरवार, संघर्ष समिति के चेयरमैन मनोज गुप्ता व संगठन मंत्री अंजनी मिश्रा 18 दिसंबर को कोंच और नदीगांव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल पाराशर, जिला मंत्री हरीश कुमार राठौर व वित्त मंत्री मानसिंह यादव माधौगढ़ और रामपुरा, तहसील अध्यक्ष जालौन सतीश चंद्र वर्मा, धर्मनारायण मिश्रा व रमेश फौजी कुठौंद, हरिनारायण अनुरागी, शत्रुघन सिंह डकोर जायेगे। इसके पहले 17 दिसंबर को जालौन में शील दूरवार, बीएल पाराशर, रमेश फौजी, लोकेंद्र यादव, अखिलेश शर्मा और रामनंदनी महेबा में हरीश राठौर, मानसिंह यादव व रविंद्र सिंह कदौरा में राजकुमार पांडेय, मनोज गुप्ता, दुष्यंत सिंह, रविंद्र सिंह, कपिल ओझा, शत्रुघन सिंह व कांति यादव जनजागरण करेंगे।






Leave a comment