कोंच-उरई। ब्लॉक नदीगांव के सदूपुरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक श्यामसुदर के पिता तथा बरहल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हरिओम दुवे की माताजी के निधन पर शिक्षक संघ इकाई नदीगांव की शोकसभा में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजकिशोर रिछारिया, महामंत्री राजेन्द्र भारद्वाज, वारीश दुवे, अवधेश गोस्वामी, सीताराम शर्मा, रामदास सूर्यवंशी, शालिनी शर्मा, अमरचंद्र मिश्रा, सूरजसिंह, प्रतापसिंह, रमेशचंद्र वर्मा, रामअवतार शर्मा, रफीकउद्दीन, अरविंद गुर्जर, भरतसिंह भदौरिया, प्रमोद गुप्ता, विहारीलाल निरंजन, लाखनसिंह, अरविंद खाबरी, देवेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
तहसील के वरिष्ठ नॉटरी अधिवक्ता तेजराम जाटव के पिता श्रीराम जाटव (94) के निधन पर बारसंघ कोंच की शोकसभा अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारीजनों के धैर्य धारण हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर माताप्रसाद जाटव, केके श्रीवास्तव, अवधेश द्विवेदी, ब्रजेन्द्र नायक, ब्रजेश मिश्रा, संतलाल अग्रवाल, ब्रजेन्द्र वाजपेयी, सरनामसिंह यादव, पुरूषोत्तमदास रिछारिया, सौरभ मिश्रा, मोहम्मद अफजाल खान, शौकतअली, मुकीत अहमद, राघवेन्द्र आनंद विदुआ, नवलकिशोर जाटव, अंबरीश रस्तोगी, दीनानाथ निरंजन, महेन्द्र निरंजन, श्रीराम गुप्ता, विजयनारायण निगम, योगेन्द्र अरूसिया, अनिल अग्रवाल, ओमशंकर अग्रवाल, राजकुमार गोयल, नरेश अवस्थी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।






Leave a comment