cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। वार्ड सदस्यों के लिए पूरे नामांकन पर ध्यान न दिये जाने से 20 दिसंबर को निर्धारित नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण में 227 प्रधानों को शपथ लेने से वंचित होना पड़ेगा।
इनमें डकोर ब्लाॅक के 29, महेबा ब्लाॅक के 33, रामपुरा ब्लाॅक के 11, जालौन ब्लाॅक के 49, नदीगांव ब्लाॅक के 19, माधौगढ़ ब्लाॅक के 10, कदौरा ब्लाॅक के 23, कुठौंद ब्लाॅक के 31 और कोंच ब्लाॅक के 33 प्रधान शामिल हैं। सभी ब्लाॅकों के लिए शपथ अधिकारी भी घोषित कर दिये गये हैं। जालौन और महेबा ब्लाॅक में संबंधित तहसीलदार शपथ दिलायेंगे। जबकि अन्य ब्लाॅकों में वहां के खंड विकास अधिकारी शपथ अधिकारी की भूमिका निर्वाह करेंगे।

Leave a comment