cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। बुंदेली लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समाजिक संस्था अनुरागिनी उरई द्वारा आगामी 20 दिसंबर को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह केसर बाग लखनऊ में ‘सती के आंसू और लाला हरदौल’ नाटक का मंचन किया जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि जिले के जनता विद्या मंदिर इंटर काॅलेज उरई के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा लिखित नाटक ‘सती के आंसू और लाला हरदौल’ का मंचन प्रदीप श्रीवास्तव के निर्देशन में लखनऊ में किया जा रहा है। जिसमें सिने अभिनेता राजा बुंदेला सहित बुंदेलखंड क्षेत्र के लोक कलाकार साहित्कार एवं जनप्रतिनिधि वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

Leave a comment