12065564_1515048802143994_20145587447710710_nउरई। उ.प्र. भारत स्काउट गाइड जनपद जालौन के तत्वावधान में तीन दिवसीय स्काउट गाइड रैली का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रामगणेश एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची द्वारा किया गया। साथ ही 58 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल बीके पालीवाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय चैधरी, सभासद लक्ष्मण दास बाबानी, जिला गाइड कमिश्नर डाॅ. अलका नायक, जिला स्काउट कमिश्नर डाॅ. राकेश निरंजन, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजेश कुमार वर्मा सहित रैली संयोजक डाॅ. रविशंकर अग्रवाल ने स्काउट एवं गाइड का उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गांधी इंटर काॅलेज उरई की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं देश भक्ति प्रस्तुत कर किया गया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय कोटरा एवं प्रा. वि. राजेंद्र नगर उरई की छात्राओं ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर चार चांद लगाये।। सरस्वती विद्या मंदिर उरई का बैंड सराहनीय रहा।
स्काउट गाइड रैली को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रामगणेश एवं पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने उन्हें अनुशासित जीवन जीने एवं अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी। इससे पूर्व रैली संयोजक डाॅ. रविशंकर अग्रवाल ने आये हुए अतिथियों का परिचय कराया एवं विद्यालय परिवार एवं स्काउट संगठन की ओर से स्वागत किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने तीन दिवसीय रैली के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।
सायंकालीन सत्र में स्काउट गाइड का वर्दी निरीक्षण प्रतियोगिता एवं स्काउट वर्ग की कैम्प फायर प्रतियोगिता स्काउट गाइड प्रशिक्षक मुकेश सक्सेना, डाॅ. ममता स्वर्णकार, राजेश कोष्ठा, नौशाद परवीन, अरुणा सक्सेना, वंदना श्रीवास्तव, स्वयं प्रभा द्विवेदी, रमेश चंद्र राठौर, जितेंद्र वर्मा सहित तमाम प्रशिक्षकों ने संपन्न कराई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरिहर नारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, मुन्नीलाल वर्मा, हाकिम सिंह, डाॅ. प्रवीण पांडे, डाॅ. नत्थू सिंह सेंगर, डाॅ. रवि राठौर, रामकिशोर द्विवेदी, केके गुर्जर, रामजी गुर्जर, प्रताप सिंह, अजीत सक्सेना, प्रदीप दीक्षित, अशोक राठौर, रमाकांत द्विवेदी, युद्धवीर कंथरिया, महेंद्र भाटिया, रामकिशोर द्विवेदी, उत्तम निरंजन, डीके श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, ठा. लालसिंह, सुरेश यादव, अरविंद यादव, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र झा, विजय श्रीवास्तव, सुशील कुमार, प्रभात त्रिवेदी, शैलेष कुमार, अमृत लाल, सिद्धार्थ, उदयवीर, दीपक अग्रवाल, सुजीत पालीवाल, शशिकांत, बृजमोहन, हेमन्त सहित बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के सैकड़ों अध्यापक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Leave a comment