12065564_1515048802143994_20145587447710710_nउरई। बुंदेलखंड में सूखे के कारण छाई बदहाली का जायजा लेने के लिए भ्रमण पर निकली कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा से जिलाधिकारी ने राहत राशि के वितरण में भेदभाव को लेकर उठे सवाल पर कहा कि यह डेमोक्रेसी है और इसमें नेता जो कहते है वह करना पड़ता है। किसको चैक मिल गई किसको नही मिल पाई वे इस बारे में कुछ नही कह पायेंगे।
कांग्रेस नेत्री ने इसके पहले जिलाधिकारी से किसानों की स्थिति को लेकर व्यापक चर्चा की। जिलाधिकारी ने उन्हें गत् रबी में हुई क्षति के मामले में जिले में किसानों को 171 करोड़ रुपये की सहायता के वितरण और 88 करोड़ रुपये बीमा से भुगतान की जानकारी दी। उन्होंने रीता बहुगुणा को बताया कि जल स्तर नीचा जाने से कई नलकूंप बंद हो गये हैं। जिनमें अतिरिक्त पाइप डलवाये जा रहे हैं।
बाद में रीता बहुगुणा ने बताया कि वे 10 जनवरी तक बुंदेलखंड के सातों जिलों का भ्रमण करके एक व्यापक रिपोर्ट तैयार करेंगी। पहले भी उन्हीं की रिपोर्ट पर मनमोहन सिंह की सरकार ने 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज बुंदेलखंड के लिए जारी किया था। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने कदौरा विकास खंड के मरगांया व उसरगांव का भ्रमण किया वहां अभी तक 80 प्रतिशत बुबाई नही हो सकी है। रीता बहुगुणा ने संकेत दिया कि बुंदेलखंड विकास पैकेज के दुरुपयोग को उनकी पार्टी इस अंचल में मुख्य मुददा बनायेगी। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से बुंदेलखंड में पार्टी द्वारा विशेष ध्यान दिये जाने का संकेत भी दिया।
पत्रकार वार्ता में उनके साथ झांसी से आये राजीव राय, राहुल राय, भानू सहाय, चंद्रशेखर तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्याम सुंदर चैधरी व शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रेहान सिददीकी भी थे।

Leave a comment