0 एनपीआर का प्रशिक्षण पालिका कर्मियों को भी दिया एसडीएम ने
17orai12कोंच-उरई। राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर संजीदा प्रशासन ने शहरी इलाके में होने वाले सर्वेक्षण को लेकर गुरूवार को नगर पालिका परिषद् कार्यालय में पालिका कर्मियों की कक्षा लगा कर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने अभियान में लगे कर्मियों से कहा कि त्रुटिरहित प्रविष्टियां भरने के लिये मनोयोग से सर्वे कार्य करें और नवजात शिशुओं तक का लेखाजोखा अभिलेखित करें।
गुरूवार को पालिका कार्यालय में लगी कक्षा में एसडीएम ने पालिका कर्मियों को संबोधित करते हुये कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर हमेशा अपडेट होता रहेगा और इसमें नवजात शिशुओं तक की प्रविष्टियां भरनी हैं, मृतक हो चुके लोगों का संशोधन करना है, लोगों के अधार नंबर, मोबाइल नंबर तथा राशन कार्ड नंबर घर घर जाकर लेना है। पहले जो सर्वेक्षण हो चुका है उसमें अगर कोई संशोधन होना है तो उसके लिये लाल स्याही का ही प्रयोग करें, जबकि नई प्रविष्टियों को निर्धारित प्रपत्र में भरें। उन्होंने कहा कि यह कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण है और इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोताही अक्षम्य होगी। कर्मचारियों का यह दायित्व है कि वे जो भी प्रविष्टि करें, प्रयास हो कि वह त्रुटिरहित हो। इस दौरान सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह यादव, विजयकुमार अवस्थी, चंद्रप्रकाश गुप्ता, जीवनलाल बाल्मीकि, ओमप्रकाश, पुरूषोत्तम गौतम, शहजाद उद्दीन, ब्रजलाल कुशवाहा, घनश्याम बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Leave a comment