17orai07उरई। जिलाधिकारी रामगणेश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में मासिक किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें रबी की सुचारू सिचाई के लिए निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्रों के काम को तेजी से पूरा करने पर बल दिया।
जिलाधिकारी ने बैठक में कोंच में निर्माणाधीन 132 केवी का विद्युत सबस्टेशन समय सीमा गुजर जाने के बावजूद पूरा न होने पर ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सिद्धपुरा और चंदरसी के पावर हाऊस हर हालत में 15 मार्च तक पूर्ण कराने के निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिये। राठ रोड पर निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र की कार्य प्रगति की जानकारी बैठक में उन्होंने ली।
बैठक में पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची भी मौजूद थे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार ने उनसे शिकायत की कि कोतवाली में बाइक चोरी की घटनायें दर्ज नही की जा रही। उन्होंने कहा कि एक मामले में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने गये किसान से कहा गया कि तुम किसी और की बाइक चोरी कर लो। यह बेहूदगी बर्दास्त नही की जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद, चारो परगनाधिकारी किसान यूनियन के नेता बलराम सिंह लंबरदार, किसान संघ के जिलाध्यक्ष साहब सिंह चैहान, कालपी नगर पालिका के अध्यक्ष कमर अहमद आदि उपस्थित थे।

Leave a comment